10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड इम्तिहान वक्त पर मुनअकिद हो सकें इसलिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को जनवरी तक सिलेबस पूरा करने का हुक्म दिया है.
Trending Photos
)
प्रयागराज/मोहम्मद गुरफान: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की जानिब से 2021 में 10वीं और 12वीं के तलबा के लिए प्री-बोर्ड इम्तिानात मुनअकि किए जाएंगे. बोर्ड की तारीख में यह पहला मौका होगा, जब 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स प्री-बोर्ड के इम्तिहानात देंगे. बोर्ड की जानिब से जारी हुक्म के मुताबिक प्री-बोर्ड के इम्तिहानात फरवरी के तीसरे हफ्ते में मुनअकिद किए जाएंगे. इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां भी शुरू कर दी है.
10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड इम्तिहान वक्त पर मुनअकिद हो सकें इसलिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को जनवरी तक सिलेबस पूरा करने का हुक्म दिया है. बोर्ड की तरफ से प्री-बोर्ड की इम्तिहान इसलिए मुनअकिद किए जा रहे हैं ताकि स्टूडेंट्स को बदले हुए सिलेबस के मुताबिक इम्तिहान से पहले तैयार किया जा सके.
यूपी बोर्ड की तरफ से कोरोना वायरस को देखते हुए 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 30 फीसद की कटौती की गई है. वहीं, कोविड-19 के चलते क्लासेज़ नहीं चलने की वजह से इस बार ऑनलाइन और टीवी चैनल्स के ज़रिए वर्चुअल क्लासेज़ चलाई जा रही हैं. 9वीं से 10वीं तक के स्टूडेंट्स वर्चुअल क्लासेस दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर अटेंड कर सकते हैं.
कोरोना वायरस के चलते 18 अगस्त से यूपी बोर्ड 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लासेज़ दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयं प्रभा चैनल पर चलाई जा रही हैं. 9वीं और 11वीं की क्लासेज़ सुबह 11 बजे से 1 बजे तक वीडियो/वर्चुअली से चलाई की जा रही हैं. वहीं इन क्लासेज़ का रिपीट प्रोग्राम शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक भी नशर किया जाता है.
इसके अलावा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए ये क्लासेज़ दोपहर 1 बजे से 2 बजे, 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक, 3 बजकर 30 मिनट से 5 बजे तक और 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर मिनट तक चलाई जा रही हैं. क्लासे से स्टूडेंट्स खुद को जोड़ सकें, इसके लिए उन्हें 30-30 मिनट का ब्रेक भी दिया जाता है.
Zee Salaam LIVE TV