Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1100334
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKushinagar Hadsa: कुएं में गिरने से बच्चों समेत 13 की मौत, शादी समारोह पहुंचे थे लोग

Kushinagar Hadsa: कुएं में गिरने से बच्चों समेत 13 की मौत, शादी समारोह पहुंचे थे लोग

Kushinagar Ka Hadsa: हादसे के बाद मुतास्सिर लोगों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने वहां 11 लोगों को मुर्दा करार दे दिया. हादसे में दो लोंगों को गंभीर चोटें आई हैं. 

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

Kushinagar Hadsa: उत्तर प्रदेश के जिला कुशी नगर में एक हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों के मरने की खबर है. दरअसल एक शादी समारोह में कुछ लोग एक कुएं की स्लैब पर बैठे हुए थे. ज्यादा वजन की वजह से कुएं की स्लैब गिर गई जिसकी वजह से उस पर बैठे लोग कुएं में जा गिरे. 

हादसे के बाद मुतास्सिर लोगों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने वहां 13 लोगों को मुर्दा करार दे दिया. हादसे में दो लोंगों को गंभीर चोटें आई हैं. 

बताया जाता है कि हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है. जिलाधिकारी ने बताया कि ''इस हादसे में करीब 10 लोग जख्मी भी हुए हैं. जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी''.

Add Zee News as a Preferred Source

जिले के डीएम एस राजलिंगम ने मीडिया से बताया कि, "हमें सूचना मिली है कि दुर्घटनावश कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.  यह एक शादी कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां कुछ लोग एक कुएं की स्लैब पर बैठे थे. ज्‍यादा वजन होने के चलते स्लैब गिर गई."

कुशीनगर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है. 

fallback

Video:

TAGS

Trending news