Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam677852

विशाखापटनम गैस हादसे में अब तक 11 की मौत, मरने वालों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देगी हुकूमत

इस वारदात के बाद वज़ीरे आला वज़ीरे आला वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया और मरने वालों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये और वेंटिलेटर पर रहने वालों को 10 लाख रुपये की रकम मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है.

विशाखापटनम गैस हादसे में अब तक 11 की मौत, मरने वालों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देगी हुकूमत

विशाखापट्टनम​: आज सुबह करीब 2:30 बजे एक फार्मा कंपनी के प्लांट में गैस लीक होने से अब तक एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों की हालत संगीन बनी हुई है. वहीं 1000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. 

इस वारदात के बाद वज़ीरे आला वज़ीरे आला वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया और मरने वालों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये और वेंटिलेटर पर रहने वालों को 10 लाख रुपये की रकम मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है.

इस गैस लीक से 3-4 किमी. तक का इलाका मुतास्सिर हुआ है. एहतियातन 6 गांवों को खाली करा लिया गया है. प्लांट से जो गैस लीक हुई है, उसका नाम स्टाइरिन बताया जा रहा है. अब खबर आ रही है कि प्लांट से गैस की लीकेज एक बार फिर शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक हालात पर काबू पाने में कुछ घंटों का वक्त लग सकता है. 

बता दें कि विशाखापट्टनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में रात करीब ढाई बजे एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई. जिसकी वजह से वहां मौजूद लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news