यह कामयाब 12 स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश में एसडीएम, डीएसपी, असिस्टंट कमिश्नर, असिस्टंट रिजनल ट्रांसपोर्टेशन आफिसर और बीडीओ वगैरा बनेंगे
Trending Photos
)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने जुमा के रोज़ पीसीएस-2018 के इम्तिहानात के नतीजों का ऐलान किया है. जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रिहाइशी कोचिंग अकेडमी (आरसीए) में कोचिंग और ट्रैनिंग करने वाले 12 स्टूडेंट्स ने कामयाबी हासिल की है.
आरसीए के 24 स्टूडेंट्स जुलाई-अगस्त 2020 में मुनअकिद इस इम्तिहान के आखिरी इंटरव्यू में शामिल हुए थे. ये स्टूडेंट्स पिछले एक साल या उससे ज्यादा वक्त समय से आरसीए में ट्रेनिंग ले रहे हैं और यूपीएससी के सिविल सर्विसेज़ (प्रीलिम्स) इम्तिहानात के लिए भी तैयारी कर रहे हैं. जो चार अक्टूबर 2020 को होंगी.
यह कामयाब 12 स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश में एसडीएम, डीएसपी, असिस्टंट कमिश्नर, असिस्टंट रिजनल ट्रांसपोर्टेशन आफिसर और बीडीओ वगैरा बनेंगे.इस साल अगस्त में आरसीए में कोचिंग और ट्रेनिंग हासिल करने वाले 30 उम्मीदवारों का इंतेखाब (चयन) यूपीएससी की सिविल सर्विस इम्तिहान 2019 में हुआ था. इनमें से 25 आरसीए में रह कर ट्रैनिंग ले रहे थे और 05 ने इसके मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम में ट्रेनिंग ली थी.
Zee Salaam LIVE TV