Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam958003
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमॉनसून सेशन में संसद न चलने से अब तक इतने करोड़ का हुआ नुकसान, खुली रह जाएंगी आंखे

मॉनसून सेशन में संसद न चलने से अब तक इतने करोड़ का हुआ नुकसान, खुली रह जाएंगी आंखे

प्रसाद ने कहा, कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल राज किया लेकिन आज उनका व्यवहार कितना उचित है ये देश को जानना जरूरी है. 

File Photo
File Photo

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने लगातार हंगामे की वजह से संसद के मानसून सत्र में खलल पड़ने पर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि संसद के दोनों सदनों में व्यवधान की वजह से अब तक 130 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से कहा, आज 5 अगस्त का शुभ दिन है. 2 वर्ष पहले आज ही के दिन धारा 370 खत्म हुई. पिछले साल इसी दिन प्रभु राम के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ और आज फिर हॉकी टीम की जीत से देश में खुशी और उल्लास है.

यह भी देखिए: ले लो पुदीना... गाने ने मचाया धमाल, 150 मिलियन लोगों ने देखा Pawan Singh का धांसू गाना

Add Zee News as a Preferred Source

प्रसाद ने कहा, कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल राज किया लेकिन आज उनका व्यवहार कितना उचित है ये देश को जानना जरूरी है. कांग्रेस का एक सीधा मंत्र है कि परिवार का हित जब तक संसद साधेगी, तब तक संसद चलने दी जाएगी. जहां परिवार का हित नहीं होगा, वहां संसद नहीं चलने दी जाएगी.

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पेगासस पर मंत्री का वक्तव्य हुआ तो इन लोगों ने उसे मंत्री के सामने फाड़ दिया. कोई गंभीरता इन लोगों में नहीं है. क्या आज तक इन्होंने कोई सबूत दिया है कि इनका फोन टेप हुआ है? नहीं.

यह भी देखिए: Indian Idol पहुंचा 'बचपन का प्यार' वाला सहदेव, Karan Johar की मौजूदगी में मचाएगा धमाल

रवि शंकर ने कहा, लगातार व्यवधान की वजह से संसद न चलने से अभी तक 130 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं. बहुत तीखे सवाल भी हमें कांग्रेस पार्टी से पूछने हैं लेकिन एक सवाल ईमानदारी से हम पूछते हैं कि क्या कांग्रेस पार्टी और विपक्ष संसद में चर्चा चाहते हैं?

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news