)
Budget 2022 in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sotaraman) आज संसद में देश का बजट पेश कर रही हैं. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत 16 लाख रोजगार के मौके सामने आएंगे. वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि इससे देश के किसान और युवाओं को फायदा होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए शुरू की गई PLI स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस स्कीम के तहत 60 लाख नई नौकरियां निकालने की उम्मीद है.
Production Linked Incentive (PLI) Scheme for achieving Aatmanirbhar Bharat has received an excellent response, with potential to create 60 lakh new jobs and additional production of 30 lakh crore during next Keycap digit five years: FM Nirmala Sitharaman #Budget2022 pic.twitter.com/x1KtY9c7ji
— ANI (@ANI) February 1, 2022
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हम प्राइवेट इन्वेस्ट को बढ़ावा देना चाहते हैं. हम गरीब लोगों की ताकत को बढ़ाना चाहते हैं. हमारा बजट एक ऐसी बुनियाद रखना चाहता है, जो देश की माली सूरते हाल मजबूती दे सके.
ख्याल रहे कि केंद्रीय मंत्री निर्मली सीतारमण आज नरेंद्र मोदी सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हैं. उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेश किए जा रहे इस बजट पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में आम आदमी को इस बजट से कई उम्मीदें हैं. यह आम बजट आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक नीतियों (Economic Policies) की दिशा तय करेगा.
Video: