West Bangal Violence News: पश्चिम बंगाल के भांगर में सोमवार को वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था. बाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई. पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Trending Photos
)
West Bangal Violence News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ सोमवार यानी कि 14 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में पुलिस ने कथित तौर पर आठ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी एक आला अफसर ने दी हैं.
बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सोमवार को भांगर में हुई हिंसा में आज आठ और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसके बाद अब तक गिरफ्तार किए लोगों की संख्या 17 हो गई है. कोलकाता पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक हिंसा के कुछ घंटे बाद ही रात को काशीपुर थाना इलाके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
मंगलवार को तीन मुल्जिम गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि मंगलवार रात हतिसाला से चार और चंदनेश्वर से एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने कहा, "सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए तीन लोगों की पहचान की गई है. वीडियों में प्रदर्शनकारी भांगर में संपत्ति को तोड़फोड़ करते और हिंसा भड़काते नजर आ रहा है."
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
भांगर में सोमवार को हालात बेकाबू होना तब शुरू हुए, जब वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिंसा भड़क उठी. विरोध प्रदर्शन के दौरान आईएसएफ के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस के कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था.
नौशाद सिद्दकी संचालक
प्रदर्शन ने हिंसा का रूप तब लिया जब पुलिस ने आईएसएफ के समर्थकों को वक्फ कानून के खिलाफ रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर जाने से रोक दिया था. बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ चल रही रैली को आईएसएफ नेता और भांगर के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने संबोधित किया था.