Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1106648

'सिगरेट चोरी' के इल्जाम में तीन माह से था तिहार जेल में; फिर बाहर आई लाश!

आरोपी के पिता ने मांग की है कि उनके बेटे की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए.

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

नई दिल्लीः ‘सिगरेट चुराने’ के इल्जाम में जेल में बंद 19 वर्षीय एक कैदी की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद उसके पिता ने बुधवार को इल्जाम लगाया कि बेटे की जेल में हत्या की गई. आरोपी के पिता ने मांग की है कि उनके बेटे की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए. बहरहाल, जेल प्राधिकारियों ने कहा है कि ‘‘मौत की वजहें प्राकृतिक प्रतीत होती हैं.’’ 

पिता ने लगाया हत्या का आरोप 
रिक्शा चालक मोहम्मद याकूब ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने उसके बेटे जीशान को ‘‘एक दुकान से सिगरेट का एक पैकेट चुराने के’’इल्जाम में गिरफ्तार किया था. याकूब ने कहा, ‘‘वह तीन महीने से तिहाड़ जेल में बंद था. इस बीच हम जीशान से दो बार मिले, लेकिन उसने हमें कुछ नहीं बताया. हमें 15 फरवरी को एक फोन पर बताया गया कि ‘‘आपके बेटे की हालत गंभीर है.’’ हम जब अस्पताल पहुंचे, तो हमने जीशान को मृत पाया. उसकी (जेल में) हत्या की गई. हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं. मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए.’’ 

शव पर चोट के गंभीर निशान
इस संवाददाता सम्मेलन का प्रबंध करने वाले मानवाधिकार संगठन ‘जन हस्तक्षेप’ ने कहा कि जीशान के शव पर चोट के गंभीर निशान थे, जिनसे पता चलता है कि वह बीमार नहीं था, बल्कि उसे बुरी तरह पीटा गया था.’’ ‘जन हस्तक्षेप’ ने अपने बयान में यह भी मांग की कि सेंट्रल जेल संख्या पांच के जेल अधीक्षक को उसकी निगरानी में कैदी की सुरक्षा करने में ‘‘विफल’’ रहने के लिए तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की निगरानी में मामले में तुरंत जांच शुरू की जानी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

जेल प्रशासन ने कहा, इस वजह से हुई मौत 
इस बीच, एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि जीशान को पिछले साल 19 नवंबर को सेंट्रल जेल संख्या पांच में रखा गया था. उसने सीने में दर्द, सिरदर्द, शरीर में खुजली और आंखों के सामने अंधेरा छाने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे 12 फरवरी को डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया था. अधिकारी ने बताया कि बाद में उपचार के दौरान 15 फरवरी को देर रात एक बजकर 10 मिनट पर स्पष्ट रूप से हृदय के काम करना बंद कर देने और प्लेटलेट की संख्या छह हजार से कम हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news