Trending Photos
)
वाराणसी. वाराणसी के मदनपुरा, लोहता गंगापुर और बजरडीहा इलाके में आज 4 नए कोरोना मुतास्सिर मरीज़ों के मिलने के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. यह फैसला ज़िला अफसर कौशलराज शर्मा ने इन इलाकों में कोरोना वायरस (Coronavirus) बढ़ने के खदशे के मद्देनजर किया. जिलाधिकारी कौशल शर्मा के मुताबिक जिन घरों में कोरोना वायरस मुतास्सिर लोग मिले हैं उनको सील कर दिया गया है. इसके अलावा उन घरों के लोगों के राब्ते में आने वालों की भी शनाख्त की जा रही है, ताकि उनको क्वारंटीन किया जा सके और जिन्हें ज़रूरत हो उन्हें जांच के लिए भेजा जा सके.
वाराणसी में आज कर्फ्यू वाले 4 इलाकों में मदनपुरा, लोहता गंगापुर और बजरडीहा इलाकों में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. पहला केस बजरडीहा इलाके से मिला, जबकि दूसरा केस गंगापुरा इलाके में. ज़िला अफसर ने बताया कि पहला मामला जहां मिला है वहां जेद्दा (सउदी अरब) से लौटी है एक महिला पॉजिटिव पाई गई, जबकि दूसरा मामला जहां पर मिला है वो कोरोना मुतास्सिर शख्स (जिसकी दो दिन पहले मौत हुई थी) के राब्ते में आया था.
Zee Salaam Live TV
आपको बता दें कि रोहनियां में जिस शख्स की कोरोना से मौत हुई थी. उसकी उम्र 55 साल थी. कोरोना वायरस की अलामात मिलने के बाद शख्स को बीएचयू (BHU) के कोरोना वार्ड में दाखिल कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिले में 2 नए मरीजों के मिलने के साथ ही वाराणसी में अब कुल मरीजों की तादाद 6 हो गई है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना मुतास्सिरीन की तादाद में लगातार इज़ाफा हो रहा है. अब तक इस महामारी से मुतास्सिर लोगों की तादाद 269 हो चुकी है. जबकि वायरस से 3 लोगों की मौत हो चुकी है.