Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam661936
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCorona से उत्तर प्रदेश में दो लोगों की मौत, मुतास्सिरीन की तादाद पहुंती 116

Corona से उत्तर प्रदेश में दो लोगों की मौत, मुतास्सिरीन की तादाद पहुंती 116

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. 41458 लोगों को 28 दिन के अंदर ऑब्जर्वेशन पर रखा जा चुका है. यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 लोगों की जांच की गई है.

फाइल फोटो...
फाइल फोटो...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. 41458 लोगों को 28 दिन के अंदर ऑब्जर्वेशन पर रखा जा चुका है. यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 लोगों की जांच की गई है. रियासत में अब तक 116 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें दो की मौत हो चुकी है. यह आंकड़े उत्तर प्रदेश के मेहकमा सेहत ने जारी किए हैं. 

UP कोरोना से सबसे भयानक हालत गौतमबुद्ध नगर जिले की है. यहां अब तक कुल 48 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि मेरठ में 19, आगरा (12), लखनऊ (9), गाजियाबाद (8), बरेली (6), शामली (1), पीलीभीत (2), वाराणसी (2), लखीमपुर खीरी (1),  मुरादाबाद (1), कानपुर (1), जौनपुर (1), शामली (1), बागपत (1) और बुलन्दशहर में (3) मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल टीम की परेशानी बढ़ रही है.

जबकि इस महामारी से कई लोग ठीक भी हो चुके हैं. जिन्हें छुट्टी दी जा चुकी है. इनमें आगरा (8), गाजियाबाद (2), नोएडा (6) और लखनऊ (1) के यहां के इन मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. इन लोगों को होम क्वारेंटाइन के लिए कहा गया है. रियासत में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए यूपी हुकूमत ने आर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मदद लेने का फैसला किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news