)
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मज़दूरों को हो रही परेशानियों के देखते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है. वज़ारते रेलवे 1 जून से 200 नॉन AC ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें 1 जून से टाइम टेबल के मुताबिक रोज़ चलेंगी. इनमें सफर करने के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरू होगी. वज़ीरे रेल पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और वज़ारते रेलवे ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
वज़ारते रेलवे ने मंगल को ट्वीट कर कहा,"भारतीय रेल अपील करती है कि मज़दूर सब्र रखें और अपनी जगह पर ही रहें, भारतीय रेल के ज़रिए मज़दूरों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने के लिए पूरा इंतेज़ाम किया जा रहा है और इसके लिए भारतीय रेल के ज़रिए रियासती हुकूमतों से मुनासिब कोआर्डिनेशल किया जा रहा है."
भारतीय रेल अपील करती है कि श्रमिक धैर्य रखें एवं अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेल द्वारा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पूरी व्यवस्था की जा रही है एवं इस हेतु भारतीय रेल द्वारा राज्य सरकारों से उचित समन्वय स्थापित किया जा रहा है। #IndiaFightsCorona
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 19, 2020
एक दूसरे ट्वीट में रेलवे ने बताया,"इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा भारतीय रेल 1 जून से हर रोज़ 200 इज़ाफी टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि नॉन AC सेकेंड क्लास की ट्रेन होंगी और इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही दस्तेयाब होगी. ट्रेनों की फहरिस्त जल्द ही दस्तेयाब कराई जाएगी."
भारतीय रेल द्वारा निरंतर श्रमिक ट्रेनों का परिचालन जारी है: अब तक कुल 1600 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख श्रमिकों को उनके स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।
श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेल आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है।
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 19, 2020
रेलवे ने आगे बताया,"भारतीय रेल के ज़रिए लगातार श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. अब तक कुल 1600 ट्रेनों के ज़रिए लगभग 21.5 लाख मज़दूर को उनके मकामात तक पहुंचाया जा चुका है. मज़दूरों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेल आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है."
Zee Salam Live Tv