)
अहमदाबाद: साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई करते हुए स्पेशल कोर्ट ने तारीखी फ़ैसला दिया है. अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए 49 दोषियों में से 38 को फांसी की सज़ा सुनाई है जबकि 11 लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा दी है.
इससे पहले 8 फरवरी को स्पेशल कोर्ट ने इन तमाम आरोपियों को कसूरवार करार दिया था. वहीं, 28 आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया था. इस केस के अंजाम तक पहुंचने में 13 साल लग गए.
साल 2008 में क्या हुआ था
साल 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी और क़रीब 200 लोग घायल हुए थे. वो 26 जुलाई 2008 की तारीख़ थी जब गुजरात के अहमदाबाद शहर में 70 मिनट के भीतर एक के बाद एक करके 21 बम धमाके हुए थे.
अहमदाबाद में हुए इन धमाकों जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी नाम के चरमपंथी संगठनों ने ली थी.
इस केस को शॉर्ट में समझें
Zee Salaam Live TV: