)
Uttrakhan and Himachal Pradesh Rain: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेस में बारिश का कहर जारी है. बारिश की वजह से उत्तराखंड में 15 और हिमाचल प्रदेश में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते दिनों दोनों जगहों पर बादल फटा और बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ. इसकी वजह से हादसे हुए. दोनों जगहों पर बचाव काम जारी है और लाशों को ढूंढा जा रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां और बारिश हो सकती है.
800 लोगों को निकाला जाएगा
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन हुआ और बादल फटा, जिसकी वजह से कई इलाके कट गए. यहां बचाव काम के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के चिनूक में 800 तीर्थयात्री फंस गए. इन लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने 17 हेलीकॉप्टर तैनात किऐ. अगर मौसम ठीक रहा तो इन सभी यात्रियों को आज निकाल लिया जाएगा.
अभी भी फंसे हैं लोग
हिमाचल प्रदेश में अब तक तीन लाशों को ढूंढा गया है. यहां पर टोलट 5 लोगों की मौत हुई है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई. बादल फटने के बाद से 45 लोग लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए बचाव काम जारी है.
50 हजार रुपये मदद का ऐलान
आपातकाल ऑपरेशन सेंटर ने बताया है कि दोनों जिलों में 103 घर पूरी तरह से या आंशिक तरीके से बर्बाद हो गए हैं. इसी के साथ एक पुल, दुकानें, स्कूल और गाड़ियों को भी बीते 36 घंटे में नुकसान हुआ है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीड़ितों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पाड़ियों को तीन महीने तक 5 हजार रुपये मकान के किराए के तौर पर, गैस, खाना और जरूरी सामान मुफ्त दिया जाएगा.