)
औरैया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) में भयानक सड़क हादसे में 24 मज़दूरों की मौत हो गई है, जबकि 35 से ज्यादा मजदूर ज़ख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. शदीद तौर पर ज़ख्मियों को सैफई रेफर किया गया है. दर्दनाक हादसे के बाद जिले के सीनियर अफसरान भी मौके पर पहुंच गए हैं.
उत्तर प्रदेश:औरैया में दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत। मजदूर राजस्थान से आ रहे थे। ओरैया के DM अभिषेक सिंह ने बताया: "सुबह 3:30 बजे का हादसा है, इसमें 23लोगों की मौत हुई है। 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं।" pic.twitter.com/9L3zQ7TQK9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2020
जानकारी के मुताबिक ये हादसा हाईवे पर किनारे खड़े ट्रेलर में डीसीएम के टकराने से हुआ. डीसीएम में मजदूर सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों गाड़ियां पलट गईं. , हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे की करीब पेश आया.
औरैया के डीएम अभिषेक सिंह (Dm Abhishek Singh) ने बताया कि इस हादसे में अब तक 24 मज़दूरों की मौत हो चुकी है और 35 लोग ज़ख्मी हुए हैं जिसमें से 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है.वहीं 20 लोगों का जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है. राहत और बचाव का काम जारी है. पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शनाख्त करने की कोशिश कर रही है.
Zee Salaam Live TV