)
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की पोल खुलता देख अब इंडस्ट्री के करीब ढाई हज़ार लोगों ने एक खत पर दस्तखत किए हैं. जिसमें कहा गया है कि ड्रग्स के ज़रिये बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश हो रही है. इतना ही नहीं कुछ फिल्मी सितारों ने रिया केस में मीडिया कवरेज को लेकर सवाल उठाए हैं. चिट्ठी में कहा गया है कि मीडिया ख़बर के पीछे भागे, किसी खातून के पीछे नहीं.
बॉलीवुड के ड्रग्स गैंग, सुशांत और रिया को लेकर दोहरा सलूक करने वाले बॉलीवुड के कुछ दानिशवरों ने मीडिया को खिताब करते हुए एक खत लिखा है. खत साइन करने वालों में सोनम कपूर, अनुराग कश्यप, शिवानी दांडेकर, जोया अख्तर समेत करीब 2500 बॉलीवुड से जुड़े लोग और कई तंज़ीमें हैं. इन्होंने चिट्ठी में लिखा है:
'रिया आज़ाद ख्यालों वाली खातून है, तो मीडिया उनके किरदार पर सवाल उठा रहा है. सलमान और संजय दत्त के वक्त तो मीडिया का रुख नरम था लेकिन रिया के केस में ऐसा नहीं है. किसी भी लड़की का किरदार उछालना आसान है, असली खबरें दिखाना मुश्किल है. 'विषकन्या' और 'डायन' जैसे लफ्ज़ों ने डिप्रेशन के मसले को पीछे छोड़ दिया है. खबरों के पीछे भागें, किसी महिला के पीछे नहीं.'
अब सवाल यह उठचा है कि रिया चक्रवर्ती की हिमायत में खड़े लोग क्यों ड्रग्स कनेक्शन को नज़रअंदाज कर रहे हैं, कौन लोग हैं, जो नहीं चाहते कि नशे में उड़ता बॉलीवुड ज़मीन पर आए और नशे से मुक्त हो जाए?
Zee Salaam LIVE TV