)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसमी बारिश के चलते आसमानी बिजली गिरने से अलग अलग ज़िलों के 27 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को हिदायात दी हैं कि जिन लोगों की बारिश के दौरान मौत हुई है, उनके परिवार वालों को 4-4 लाख मुआवजा दिया जाए.
उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला दफ्तर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई कि आसमानी बिजली से फतेहपुर में और बलिया में लोगों की मौत हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरहूम आत्माओं की शांति की दुआ करते हुए जिलों के डीएम को मरने वालों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये मुआवज़ा देने की हिदायत दी है.
आकाशीय बिजली से जनपद फतेहपुर में तथा बलिया में हुईं जनहानि का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की राहत धनराशि तत्काल प्रदान की जाए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 10, 2020
बता दें कि इतवार शाम आए आंधी-तूफान के साथ हुई तेज़ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन ये बारिश किसानों पर आफत बनकर भी गिरा. बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों को डर सता रहा है कि आलू, मक्का, व आम की फसल इस बारिश से खराब हो सकती है.
इसके अलावा आम के कारोबारी भी परेशान हैं. कारोबारियों का मानना है कि जिस तरह से आंधी और तूफान से आम पेड़ से नीचे गिर रहे हैं उसके बाद कोई खरीदने वाला भी नहीं मिलेगा और कारोबार लगभग चौपट हो जाएगा.
Zee Salaam Live TV