Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1102029
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ रन से दी शिकस्त

2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ रन से दी शिकस्त

2nd T20I: कोहली ने 41 गेंदों पर 52 रन जबकि पंत ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए. इन दोनों ने समान रन बनाने के साथ समान सात-सात चैके और एक-एक छक्का भी लगाया. दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच रविवार को ईडन गार्डन्स पर ही खेला जाएगा.
 

 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ रन से दी शिकस्त

कोलकाताः विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार की डेथ ओवरों की कसी गेंदबाजी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां आठ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई. कोहली ने 41 गेंदों पर 52 रन जबकि पंत ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए. इन दोनों ने समान रन बनाने के साथ समान सात-सात चैके और एक-एक छक्का भी लगाया. दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच रविवार को ईडन गार्डन्स पर ही खेला जाएगा.

भारत ने पांच विकेट पर 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया 
पंत ने वेंकटेश अय्यर (18 गेंदों पर 33 रन, चार चैके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज निकोलस पूरन (41 गेंदों पर 62, पांच चैके, तीन छक्के) और रोवमैन पावेल (36 गेंदों पर नाबाद 68, चार चैके, पांच छक्के) के बीच 100 रन की साझेदारी के बावजूद तीन विकेट पर 178 रन ही बना पाया. भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज को वनडे श्रृंखला में 3-0 से हराया था.

पूरन ने लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया
भारत के दोनों लेग स्पिनरों ने युजवेंद्र चहल (31 रन देकर एक) और रवि बिश्नोई (30 रन देकर एक) ने सलामी बल्लेबाजों काइल मायर्स (नौ) और ब्रेंडन किंग (22) को पवेलियन भेजा लेकिन पूरन ने अच्छी फॉर्म बनाए रखी. उन्होंने हर्षल पटेल और चहल पर जबकि पावेल ने दीपक चाहर और बिश्नोई पर छक्के लगाकर स्कोर बोर्ड को गतिशील बनाए रखा. वेस्टइंडीज को आखिरी पांच ओवरों में 63 रन चाहिए थे. पावेल और पूरन ने पारी के 17वें ओवर में चाहर पर छक्के लगाए. पूरन ने इस छक्के से लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. इसके लिये उन्होंने 34 गेंदें खेली जबकि पावेल 28 गेंदों पर 50 रन पर पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

पटेल ने 18वें ओवर में आठ रन दिए
पटेल ने 18वें ओवर में आठ रन दिए जिससे आंकड़ा हो गया 12 गेंद पर 29 रन. भुवनेश्वर कुमार (29 रन देकर एक) ने 19वें ओवर में न केवल चार रन दिए बल्कि पूरन को भी आउट किया. पावेल ने पटेल के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ. इससे पहले कोहली शुरू से दृढ़ इरादों के साथ क्रीज पर उतरे थे. उन्होंने अपनी टाइमिंग का शानदार नमूना पेश करके स्पिनर अकील हुसैन पर दो चैकों से शुरुआत की और इसके बाद जेसने होल्डर पर कवर में खूबसूरत चैका जड़ा. रोमेरियो शेफर्ड का स्वागत भी उन्होंने दो चैकों से किया.

भारतीय कप्तान शुरू में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए  
रोहित शर्मा (18 गेंदों पर 19 रन) ने शेफर्ड के इस ओवर में छक्का जड़कर पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 49 रन पर पहुंचाया, लेकिन भारतीय कप्तान शुरू में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाये और ऑफ स्पिनर चेज के पहले शिकार बने. ब्रैंडन किंग ने इस बार कैच लेने में गलती नहीं की. सूर्यकुमार यादव (आठ) को अपनी ही गेंद पर कैच करने वाले चेज ने कोहली को टर्न पर गच्चा देकर बोल्ड किया. कोहली ने हालांकि इससे पहले इसी ओवर में लांग ऑन पर छक्का लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 30वां अर्धशतक पूरा किया था. कोहली अपनी पारी के आखिर में स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाये थे लेकिन पंत और अय्यर को ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई.

पंत ने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया
गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन कर रहे कीरोन पोलार्ड 15वां ओवर करने आये तो पंत ने उन पर तीन चैके लगाए. उन्होंने और अय्यर ने होल्डर पर छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा. पंत ने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इशान किशन सलामी बल्लेबाज के रूप में फिर से प्रभावित नहीं कर पाए. वह रन बनाने के लिये संघर्ष करते रहे और शेल्डन कोटरेल की गेंद पर प्वाइंट पर आसान कैच देने से पहले उन्होंने 10 गेंदों पर दो रन बनाए.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news