Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam692268
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमध्य प्रदेश: कार और तेल टेंकर में ज़बरदस्त टक्कर, कार में सवार तीनों लोगों की मौत

मध्य प्रदेश: कार और तेल टेंकर में ज़बरदस्त टक्कर, कार में सवार तीनों लोगों की मौत

ये हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह तबाह हो गई और कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस टैंकर के ड्राइवर का पता लगाने में जुट गई है. 

मध्य प्रदेश: कार और तेल टेंकर में ज़बरदस्त टक्कर, कार में सवार तीनों लोगों की मौत

सागर: सागर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक तेल के टैंकर और कार की की टक्कर है गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा गढ़ाकोटा थाना इलाके के रेस्ट हाउस के पास की बताई जा रही है. टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इत्तेला मिलते ही पुलिस ने जाएवारदात पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि तीन लोग कार में सवार होकर मुंबई से प्रयागराज जा रहे थे. तभी अचानक तेज़ रफ्तार टैंकर आकर कार से टकरा गया. ये हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह तबाह हो गई और कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस टैंकर के ड्राइवर का पता लगाने में जुट गई है. 

Zee Salaam Live TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news