)
जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र की फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सगी बहनों ने गुरुवार की देर रात ट्रेन के सामने कूदकर मुबैयना तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी तीन बहनों प्रीति (16) काजल (14) और आरती (11) ने अपने घर से 18 किलोमीटर दूर जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. ऐसा बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते तीनों ने यह कदम उठाया. गेटमैन प्रदीप ने लड़कियों के क्षत-विक्षत शव देखकर श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
पिता की हो चुकी है मौत, मां है दृष्टिहीन
एसपी ने बताया कि इन बहनों के पिता राजेंद्र प्रसाद गौतम की मौत नौ साल पहले हो चुकी है और उनकी मां तीन साल से पूरी तरह दृष्टिहीन है. उनकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. कुमार ने बताया कि पूरा परिवार आर्थिक से गुजर रहा था. तीनों बहनें और उनका भाई गणेश मजदूरी करते थे. बृहस्पतिवार रात सात बजे से तीनों बहनें लापता थीं. उनके पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उन्हें रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि तीनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है.
Zee Salaam Live Tv