)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सिक्योरिटी फोर्सेज़ को आज फिर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां सिक्योरिटी फोर्सज़ ने पाकिस्तान में मौजूद दहशतगर्दाना तंज़ीम लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar E Taiba) के तीन दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए दहशतगर्दों के पास से भारी मिकदार में गोला बारूद और कैश बरामद हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के आईजीपी मुकेश सिंह (IGP Mukesh Singh) ने बताया है कि दहशतगर्दों के पास से दो एके-56 राइफल, दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड और 1 लाख रुपये बरामद किए गए गए हैं. गिरफ्तार किए गए दहशतगर्दों की शिनाख्त राहिल बशीर, अमीर जान, हाफिज यूनुस वानी के तौर पर हुई है.
Three LeT terrorists arrested by a joint team of security forces from Rajouri district of Jammu region. Arms/ammunition recovered including two AK-56 rifles, two pistols, four grenades & Rs 1 lakh in cash: IGP Jammu Mukesh Singh
— ANI (@ANI) September 19, 2020
इसके अलावा कौमी जांच एजेंसी (NIA) को भी बड़ी कामयाबी मिली है. NIA ने केरल और मगरिबी बंगाल से 9 मुश्तबा दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए मुश्तबा दहशतगर्दों का अलकायदा के साथ लिंक है.
NIA के ज़रिए गिरफ्तार किए गए दहशतगर्दों के नाम मुर्शिद हसन, याकूब बिस्वास, मुसर्फ हुसैन, नज्मस शाकिब, अबू सुफियान, मैनूल मंडल, लेउ अहमद, अल ममुन कमाल, अतितुर रहमान बताए जा रहे हैं.
Zee Salaam LIVE TV