)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के सुगू में सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पांच दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है. सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने खुफिया जानकारी की बनियाद पर सुबह करीब 5 बजे ऑपरेशन शुरू किया और अभी भी ऑपरेशन जारी है. सिक्योरिटी फोर्सेज़ की ज्वाइंट टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, 44 आरआर और सीआरपीएफ शामिल है.
पांचों दहशतगर्दों की लाशें भी मौके से बरामद हो गई हैं. सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है, जिससे कि अगर कोई दहशतगर्द अभी छिपा हो तो उसका पता चल सके. हालांकि सिक्योरिटी फोर्सेज़ दहशतगर्दों को चारों तरफ से घेर चुके थे इसीलिए दहशतगर्दों का बचना नामुमकिन था.
बता दें कि इससे पहले गुज़िश्ता इतवार शोपियां ज़िले के रेबेन में 5 दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था और अगले ही दिन यानी पीर को शोपियां के पिंजौरा में 4 दहशतगर्दों को ढे़र किया. ये चारों हिज्बुल मुजाहिदीन के दहशतगर्द थे.
Zee Salaam Live TV