आज सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,31,642 हो गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: देश भर में सोमवार को कोरोना वायरस के 32,937 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की तादाद 3,22,25,513 हो गई है. जबकि एक्टिव मरीजों की तादाद घटकर 3,81,947 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है.
आज सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,31,642 हो गई है. रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,85,336 थी जो घटकर सोमवार को 3,81,945 रह गई. यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जो मार्च के बाद से सबसे कम है. कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है.
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई. यह पिछले 21 दिनों से तीन फीसद से कम बनी हुई है. साप्ताहिक संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत दर्ज की गई. अब तक 3,14,11,924 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है.
रविवार को 11,81,212 सैंपलों की कोविड-19 के लिए जांच की गई. जिसके बाद देश में अब तक कुल 49,48,05,652 जांचें की जा चुकी हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर, कोविड-19 टीके की अब तक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV