Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754757
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMP: मज़दूरों से भरी तूफान गाड़ी ट्राले से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, 8 ज़ख्मी

MP: मज़दूरों से भरी तूफान गाड़ी ट्राले से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, 8 ज़ख्मी

सभी लोग नीमच जिले में मजदूरी के लिए निकलने थे लेकिन उससे पहले ही उनकी गाड़ी ट्राली से टकरा गई. 

MP: मज़दूरों से भरी तूफान गाड़ी ट्राले से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, 8 ज़ख्मी

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सुबह 4 बजे ट्राले और मज़दूरों से भरी तूफान गाड़ी से टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 लोग ज़ख्मी बताए जा रहे हैं. ज़ख्मियों में 2 की हालत नाज़ुक है. मरने वाले चारों लोग तूफान गाड़ी में बैठे थे. 

अस्पताल में दाखिल ज़ख्मी मजदूरों ने बताया कि सभी कटनी जिले के रहने वाले हैं. सभी लोग नीमच जिले में मजदूरी के लिए निकलने थे लेकिन उससे पहले ही उनकी गाड़ी ट्राली से टकरा गई. 

नरवर थाना पुलिस के एसआई परमानंद सिंह ने बताया कि ट्राले और मज़दूरों से भरी तूफान गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज़ थी. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. हालांकि अभी तक ट्राले ड्रॉइवर और क्लिनर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

Add Zee News as a Preferred Source

 

TAGS

Trending news