जानकारी के मताबिक जुमा की सुबह इस वारदात के बारे में पता चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार में कुल 4 लोगों का कत्ल हुआ है, जिनमें 2 मर्द और 2 ख्वातीन हैं.
Trending Photos
)
प्रयागराज: संगमनगरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों का धारदार हथियार से काटकर कत्ल कर दिया गया. एक खातून जाएवारदात पर मिली, जिसकी हालत संगीन है. मामला गंगापार के होलागढ़ थाना क्षेत्र में देवापुर गांव का है.
जानकारी के मताबिक जुमा की सुबह इस वारदात के बारे में पता चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार में कुल 4 लोगों का कत्ल हुआ है, जिनमें 2 मर्द और 2 ख्वातीन हैं. वारदात की इत्तेला मिलते ही मौके पर आला अफसर भी पहुंच गए हैं. डॉग स्क्वॉड समेत फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. वारदात की जांच पड़ताल की जा रही है. कत्ल की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. गांव के लोगों को भी कत्ल कांड के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
मरने वालों में विमलेश पाण्डेय (40) उनकी बेटी सोमू (22) शिबू (19) और बेटे प्रिंस (18) का रक्तरंजित हालत में लाश मिली है. जबकि घर में एक खातून जाएवारदात पर ज़ख्मी हालत में थी, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है.