Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam963195
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंफिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 41 हजार से ज्यादा आए मरीज, 490 लोगों की हुई मौत

फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 41 हजार से ज्यादा आए मरीज, 490 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुल 39,069 मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई,

File Photo
File Photo

नई दिल्ली: भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 41,195 नए मामले दर्ज किए गए. पिछले छह दिनों में पहली बार नए मामलों फिर से 40,000 का आंकड़ा पार कर गया. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में कुल 490 मौतें भी हुईं, जिससे कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गई है.

भारत ने अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर हासिल की है और वर्तमान में यह 97.45 फीसद है. एक्टिव मामलों ने भी 1,636 की मुनासिब इजाफा दर्ज किया है और इस वक्त एक्टिव मामले 3,87,987 हैं जो कुल मामलों का 1.21 फीसद है. यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है.

यह भी पढ़ें: 10 साल की बच्ची ने PM मोदी से मांगा अपॉइंटमेंट, मीटिंग के दौरान पूछ लिया ऐसा निजी प्रश्न कि सब हंस पड़े

Add Zee News as a Preferred Source

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुल 39,069 मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई, जिससे भारत में अब तक इस महामारी से रिकवर होने वालों की कुल संख्या 3,12,60,050 हो गई है.

इस बीच, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज संचयी रूप से 52 करोड़ लैंडमार्क को पार कर गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि बुधवार को एक दिन में कुल 44,19,627 टीकों की खुराक दी गई, जिससे अब तक कुल वैक्सीनेशन 52,36,71,019 हो गया है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक 11 अगस्त तक जांचे गए नमूनों की कुल तादाद 48,73,70,196 है, जिसमें बुधवार को 21,24,953 नमूनों की जांच की गई है.

वहीं अगर दुनिया भर में आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के 20.26 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43.2 लाख हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. गुरुवार सुबह अपने ताजा अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 204,626,055, 4,323,778 और 4,527,816,903 हो गई है.

ZEE SALAAM LIVE

TAGS

Trending news