)
वॉशिंगटन: अमेरिका के विस्कॉन्सिन में रविवार को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ब्रेकर तोड़ कर क्रिसमस परेड में घुस गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्याद लोग जख्मी हो गए.
अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कुछ लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने कहा कि मरने वालों और घायल होने वालों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग अपने आप अस्पताल पहुंचे.
दमकल के अफसर स्टीवन हॉवर्ड ने बताया कि 12 बच्चों समेत 23 लोगों को छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
Graphic video shows a speeding vehicle ram through participants of the Christmas parade in #Waukesha, Wisc. Few details confirmed at this point though the police said they have a person of interest they’re looking into. pic.twitter.com/zKEX1VoC2T
— Andy Ngô (@MrAndyNgo) November 22, 2021
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रशासन ने बताया कि गाड़ी को रोकने के लिए एक अधिकारी ने उस कार पर गोली भी चलाई थी.
अधिकारी वोकेशा के मिल्वौकी में हुई हादसे की जांच कर रहे हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब, जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे.
Zee Salaam Live TV: