)
श्रीनगर: टीचर्स डे के मौक़े पर मुल्कभर के 47 टीचर्स को सद्रे जम्हूरिया (राष्ट्रपति) की ने आज क़ौमी एज़ाज़ से सरफ़राज़ किया. इन टीचर्स में श्रीनगर के बाहरी इलाके में गुलाब बाग के तेलबल के बॉयज़ मिडिल स्कूल काशीपोरा की टीचर रूही सुल्ताना दर्सो तदरीस में मुनफ़रिद ख़िदमात अंजाम देने के लिए एज़ाज़ से सरफ़राज़ किया गया.
रूही सुल्ताना के अलावा 4 और मुस्लिम टीचर्स को भी इस प्रोग्राम में कौमी एज़ाज़ से सरफराज़ किया गया है. इनमें मध्य प्रदेश के मोहम्मद शाहिद अंसारी, मगरिबी बंगाल के कलीमुल हक, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद इशरत अली और कर्नाटर के याकूब एस शामिल हैं.
कुल 47 टीचर्स के नाम जिन्होंने हासिल किया एज़ाज़
मनोज कुमार लखरा (हरियाणा), नरदेव सिंह (हिमाचल प्रदेश), राजिंदर कुमार (पंजाब), सुरेंद्र सिंह (शुमाल मगरिबी दिल्ली), केवानंद कांडपाल (उत्तराखंड), गीता कुमारी (राजस्थान), सिंधु प्रभु देसाई (गोवा), महिपाल सिंह सज्जनसिंह जेतावत (गुजरात), प्रकाशचंद्र नरभेरम सुथार (गुजरात), संजय कुमार (मध्य प्रदेश), मोहम्मद शाहिद अंसारी (मध्य प्रदेश), अखिलेश्वर पाठक (बिहार), बसंत कुमार साहू (ओडिशा), तापस कुमार मोहंती (ओडिशा), मिशा घोषाल (मगरिबी बंगाल), कलीमुल हक (मगरिबी बंगाल), सुनील कुमार (जम्मू और कश्मीर), रूही सुल्ताना (जम्मू और कश्मीर), सोनम ग्यालत्सन (लद्दाख), विकास कुमार (उत्तर प्रदेश), मोहम्मद इशरत अली (उत्तर प्रदेश), स्नेहिल पांडे (उत्तर प्रदेश), ज्योति अरोड़ा (दिल्ली), संगीता सोहनी (महाराष्ट्र), सपना सोनी (छत्तीसगढ़), साजी कुमार वीएस (केरल), सुधा पेंदुली (उत्तराखंड), चेम्मलर शनमुगम (बैंगलोर), इशिता डे (झारखंड), अर्चना गुरुंग (साउथ सिक्किम), लोमस ढुंगेल (ईस्ट सिक्किम), राहुल शंकर चटर्जी (मेघालय), संजय दास (त्रिपुरा), गौतम देव सरमा (असम), स्मिथ कुमार सोनी (झारखंड), निरुपमा कुमारी (झारखंड), थैंलिटा थैंकप्पन (केरल), मधु बाबू असपन (आंध्र प्रदेश), पद्म प्रिया वुम्माजी (हैदराबाद), याकूब एस (कर्नाटक), सुरेखा जगन्नाथ (कर्नाटक), धीलीप एस (तमिलनाडु), सरस्वती आर सी (तमिलनाडु), नारायण चंद्रकांत मंगलाराम (महाराष्ट्र), सेल्वमुथुकुमारन राजकुमार (पुदुचेरी), जोशी सुधा गौतमभाई (गुजरात), संत कुमार सहानी (बिहार) को यह अवार्ड दिया गया है.