बच्चे के वालिदैन ने बताया कि उनके बच्चे को शदीद चोटें लगी थीं. उन्हें लगा कि यह हादसा है और वे उसे इलाज के लिए फैजाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई.
Trending Photos
)
राघवेंद्र सिंह/बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक 5 साल के बच्चे का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि वह बहुज ज़हीन (बुद्धिमान) था. परिवार वालों का इल्ज़ाम है कि गांव के ही नौजवान महेश चन्द्र उर्फ सुभाष ने 5 साल आदर्श यादव का पटक-पटकर इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि उसे लगता था कि वह गांव का सबसे होशियार और होनहार बच्चा है, जो आगे चलकर अफसर बन सकता है.
बच्चे के वालिदैन ने बताया कि उनके बच्चे को शदीद चोटें लगी थीं. उन्हें लगा कि यह हादसा है और वे उसे इलाज के लिए फैजाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई. उन्होंने गांव में ही लाश को दफन कर दिया. तीन दिन बाद जब यह मामला चर्चा में आया तो परिवार ने मुल्ज़िम शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मकामी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई.
बस्ती के एडिशनल एसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के वालिद (पिता) की तहरीर की बुनियाद पर मुल्ज़िम सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. तहरीर में परिवार वालों ने सुभाष पर इल्ज़ाम लगाया है कि उसने पीट-पीटकर बच्चे का कत्ल कर दिया. बहरहाल पुलिस बच्चे की लाश शव को जमीन से निकलवाने के लिए डीएम से इजाज़च लेने का अमल कर रही है, इजाज़त मिलते ही लाश को ज़मीन से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Zee Salaam LIVE TV