Trending Photos
)
नीना जैन/सहारनपुर: मगरिबी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद 54 जमातियों को वीजा नियमों की खिलाफवर्ज़ी में जेल भेज दिया गया है. जबकि कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों को कोविड लेवल वन के सेंटर में रखा गया है. एसपी सिटी सहारनपुर विनित भटनागर ने बताया कि CJM के हुक्म पर 54 जमातियों को फिलहाल आर्ज़ी जेल में रखा गया है.
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में मुनाकिद मज़हबी जलसे से लौटे लोगों को लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान बड़े पैमाने पर ट्रैक कर क्वारंटीन किया गया. सहारनपुर में भी कई लोगों को अलग-अलग मस्जिदों से पकड़ा, जिनमें 57 गैर मुल्की थे. ये सभी इंडोनेशिया, सूडान और किर्गिजस्तान से टूरिस्ट वीज़ा पर हिंदुस्तान आए हुए थे लेकिन सहारनपुर की मुख्तलिफ मस्जिदों में छिप गए.
ज़िला अफसरों ने बताया कि पुलिस इंतेज़ामिया के ज़रिए इन सभी गैर मुल्की जमातियों की तलाश के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन किया गया था. जांच के दौरान तीन में कोरोना की तस्दीक होने के बाद अब बाकी 54 को जेल भेज दिया गया. इन सभी के खिलाफ गैर मुल्की एक्ट, पासपोर्ट एक्ट समेत मुख्तलिफ दफआत में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल इन सभी को जिला कारागार से लगी किशोर जेल में रखा गया है.
Zee Salaam Live TV