Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam747110
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजनूबी हिंदुस्तान में लगातार शदीद बारिश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

जनूबी हिंदुस्तान में लगातार शदीद बारिश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

उधर, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में इतवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई

जनूबी हिंदुस्तान में लगातार शदीद बारिश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली: जनूबी हिंदुस्तान के सूबों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में इतवार को शदीद बारिश हुई जबकि उत्तर प्रदेश के दूर-दराज़ के हिस्सों में भी हल्की से वस्त बारिश दर्ज की गई. मेहकमा मौसमियात (आईएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का इलाका बन रहा है जोकि आने वाले दो-तीन दिनों में पूरे तेलंगाना समेत वस्त (मध्य) भारत की जानिब बढ़ेगा.

इसके मुताबिक, कम दबाव का इलाके बनने की वजह से आंध्र प्रदेश के साहिली इलाकों में पिछले 24 घंटों में शदीद बारिश दर्ज की गई. मेहकमा मौसमियात ने पीर को साहिली आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की पेशेनगोई की गई है. इसी तरह मंगल को विदर्भ इलाके और बुध को मराठवाड़ा में बारिश का इमकान है. मेहकमा ने बताया कि इतवार को वस्त महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भी बारिश हुई.

उधर, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में इतवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई. चित्रकूट के पुलिस सुप्रिटेंडेंट (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि राजापुर थाना इलाके के चिल्लीमल गांव के मजरे दुबे के पुरवा में दोपहर करीब दो बजे बिजली गिरी. इसकी ज़द में आने से जंगल में बकरी चरा रहे नानबाबू निषाद (12), गुड्डा निषाद (13) और राधा देवी (आठ) की मौके पर ही मौत हो गयी. उत्तर प्रदेश से विदा हो रहा जनूबी-मगरिबी मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान सूबों के कुछ इलाकों को भिगो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news