)
Maharashtra Akola Accident: महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी.
महा आरती के लिए जमा हुए लोग
उन्होंने बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बालापुर तालुका के अंतर्गत पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर में हुई, जब लोग वहां ‘महा आरती’ के लिए एकत्रित हुए थे. जिला प्रशासन ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 100 साल पुराना पेड़ टिन के शेड पर गिर गया.
शुरू हुआ बचाव अभियान
घटना के वक्त शेड के नीचे 40 लोग मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. घायलों में से पांच की हालत गंभीर है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. जिला प्रशासन ने बताया कि घायलों को अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिप्टी सीएम में जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में भक्तों की मौत पर गहर दुख जताया है. डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "यह बताना दुखद है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के लिए एकत्र हुए कुछ लोगों के टिन शेड पर एक पेड़ गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."
उन्होंने आगे लिखा कि इलाके के कलेक्टर और सुप्रीटेंडेंट हादसे के बाद फौरन मौके पर पहुंचे. वह जख्मियों के इलाज में मदद कर रहे हैं. हम उनके साथ राब्ते में हैं. उन्होंने आगे लिखा कि कुछ घायलों को जिले के जेनेरल अस्पताल में एडमिट किया गया है. बालापुर में उनके जख्मों का इलाज किया जा रहा है.
पीड़ित परिवार वालों की की जाएगी मदद
फडणवीस ने आगे लिखा कि "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फैसला किया है कि पीड़ित के पारिवार वालों को राज्य सरकार और चीफ मिनिस्टर फंड से आर्थिक मदद की जाएगी"
Zee Salaam Live TV: