Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam671591
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदरिंदगी की हद: दमोह में 7 साल की मासूम से रेप के बाद फोड़ दी आंख, मुल्ज़िम गिरफ्तार

दरिंदगी की हद: दमोह में 7 साल की मासूम से रेप के बाद फोड़ दी आंख, मुल्ज़िम गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 7 साल की मासूम के इगवा के बाद रेप की वारदात सामने आई है. मुल्ज़िम ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. वारदात जुमेरात सुबह की है. जहां जबेरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बच्ची पास के ही खेत में बेसुध पड़ी मिली.

दरिंदगी की हद: दमोह में 7 साल की मासूम से रेप के बाद फोड़ दी आंख, मुल्ज़िम गिरफ्तार

अतुल अग्रवाल/दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 7 साल की मासूम के इगवा के बाद रेप की वारदात सामने आई है. मुल्ज़िम ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. वारदात जुमेरात सुबह की है. जहां जबेरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बच्ची पास के ही खेत में बेसुध पड़ी मिली. बच्ची की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. मकामी लोगों के मुताबिक बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे और एक आंख फूटी हुई थी. वारदात की इत्तेला पुलिस को दी गई जिसके बाद भारी फोर्स के साथ पुलिस सुप्रिटेंडेंट मौके पर पहुंचे.

वारदात से मुतअल्लिक में दमोह पुलिस सुर्पिटेंडेंट ने बताया कि फिलहाल बच्ची को संगीन हालत में इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है. साथ ही मुल्ज़िम सचिन सेन उम्र 20 साल निवासी बंसीपुर थाना जबेरा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि मुल्ज़िम की गिरफ्तारी के लिए SIT की तश्कील और 10 हजार के इनाम की ऐलान किया गया था.

वारदात पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan), बीजेपी लीडर गोपाल भार्गव ने दुख का इज़हार किया. सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि दमोह जिले में मासूम बिटिया के साथ दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. बच्ची के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

सरी तरफ मध्य प्रदेश के साबिक वज़ीरे आला कमलनाथ ने हुकूमत पर निशाना साधा है. कमलनाथ ने ट्वीट किया "शिवराज जी, ये सूबे में क्या हो रहा है. लॉकडाउन में भी मुजरिमों के हौसले बुलंद? दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है. इतनी जारहाना, दरिंदगी भरी वारदात, वो भी लॉकडाउन के दौरान, जहां आमजन ज़रूरी चीज़ों के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा हैं, वहां मुजरिम खुलेआम घूम रहे हैं, रियासत में रेप, कत्ल, किसान का कत्ल, गोलीबाज़ी, चाकूबाज़ी की वारदातें जारी. एक माह की आपकी हुकूमत रियासत को किस जानिब ले जा रही है."

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news