)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में खौफ है. हिंदुस्तान में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना वॉरियर्स के भी मुतास्सिर होने की ख़बरें मुसलसल सामने आ रही थीं. पिछले 2 दिन के अंदर राजधानी दिल्ली और नोएडा में तैनात मरकज़ी रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 31वीं बटालियन के करीब 70 जवानों के कोरोना से मुतास्सिर होने की ख़बर सामने आई.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि दिल्ली में दो हफ्तों के अंदर CRPF के करीब 122 जवानों के कोरोना वायरस से मुतास्सिर होने की तस्दीक हुई है. अभी 100 और जवानों की रिपोर्टें आनी बाक़ी हैं. इस हफ़्ते की शुरुआत में एक 55 साल के जवान की सफ़दरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी. वो असम से थे. शुक्रवार को बटालियन से 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
मामले को बढ़ता देख वज़ारते सेहत ने नोटिस लिया है और सीआरपीएफ चीफ़ से पूछा है कि किन हालात में इन हालातों को रोका नहीं जा सका है.सीआरपीएफ का ये 31 बटालियन कैम्प दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में मौजूद है. बटालियन में पिछले दो दिनों में इन्फेक्शन के मामले तेज़ी से बढ़े हैं.
सीआरपीएफ़ का कहना है कि सभी बटालिनों को यह यक़ीन दहानी करानी चाहिए कि जो गाड़ी उन्हें लेने और जाने में इस्तेमाल की जा रही हैं उन सब में सैनिटाइजर मशीन होनी चाहिए ताकि जवान ड्यूटी के दौरान अपने आप को सैनिटाइज रख सकें.
बता दें कि मुल्क में कोरोना मरीजों की तादाद 37,336 पहुंच गई है. जिनमें से कुल 26,167 कुल एक्टिव मामले हैं. वज़ारते सेहत की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,293 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक के रोजाना आंकड़ों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. वहीं बीते 24 घंटे में 71 लोगों ने दम तोड़ दिया है.
कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,218 हो गई है जबकि 9,951 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. इन सबके बीच सुकून देने वाली बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. अभी 26.64 प्रतिशत की दर से मरीज रिकवरी कर रहे हैं
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुल्कभर में 2 हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब 17 मई तक लॉकडाउन 3.0 रहेगा. 3 मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म हो रहा था. वहीं, कोरोना संक्रमण के हिसाब मुल्क को तीन जोन में बांट दिया गया है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में हुकूमत ने कई राहतें दी हैं लेकिन रेड जोन में आगे भी सख्ती जारी रहेगी. हवाई-रेल-मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी.
Live TV