)
कोलकाता: मगरिबी बंगाल में गिर्दाबी तूफान "अम्फान" से खासा नुकसान हुआ है. वज़ीरे आला ममता बनर्जी ने बताया मैंने ऐसी आफत पहले कभी नहीं देखी. इस तूफान की वजह से सूबे में 72 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि मैं वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी से गुज़ारिश करती हूं कि वो सूबे का दौरा करें और हालात का जायज़ा लें.
मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी। मैं प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी #अम्फान https://t.co/0hjfcynLtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2020
NDRF के DG एसएन प्रधान ने बताया कि मगरिबी बंगाल में नुकसान ज्यादा हुआ है. इसका भी ग्राउंड सर्वे भारत सरकार की टीम के ज़रिए किया जाएगा. चीफ सैक्रेटरी बंगाल ने 4 NDRF की इज़ाफी टीमों की मांग की है. अभी उनके पास 21 टीमें हैं.
प. बंगाल के प्रमुख सचिव ने बताया कि पांच लाख लोग जो शेल्टर होम में हैं उन्हें अभी भी शेल्टर में ही रहने की हिदायत दी गई है क्योंकि रास्तों में तारें, पेड़ गिरे हुए हैं और साथ ही उनके घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं इसके लिए उनका घर जाना सुरक्षित नहीं: एस.एन. प्रधान NDRF, DG https://t.co/7sar0haJ5b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2020
एसएन प्रधान ने आगे बताया कि मगरिबी बंगाल के चीफ सैक्रेटरी के मुताबिक पांच लाख लोग जो शेल्टर होम में हैं उन्हें अभी भी शेल्टर में ही रहने की हिदायत दी गई है क्योंकि रास्तों में तारें और पेड़ गिरे हुए हैं. साथ ही उनके घरों को भी नुक्सान पहुंचा. इसके लिए उनका घर जाना सुरक्षित नहीं है.
Zee Salaam Live TV