एक एमपी ने तो आसन के सामने लगे माइक को भी तोड़ दिया और टीएमसी एमपी डेरेक ओ'ब्रायन ने डिप्टी स्पीकर के सामने रूल बुक तक फाड़ दी थी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: गुज़िश्ता रोज़ राज्य सभा में किसान बिल पर बहस के दौरान हुए हंगामा करने वाले एमपीज़ पर आज राज्य सभा स्पीकर एम वेंकैया नायडू ने सख्त कार्रवाई की है. राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडु ने डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, के.के. रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम को एक हफ्ते के लिए हाउस से मुअत्तल कर दिया गया है.
बता दें कि इतवार के रोज़ राज्यसभा में किसान बिल पर बहस के दौरान अपोज़ीशन पार्टियों ने ज़बरदस्त हंगामा किया था. यहां तक कि एक एमपी ने तो आसन के सामने लगे माइक को भी तोड़ दिया और टीएमसी एमपी डेरेक ओ'ब्रायन ने डिप्टी स्पीकर के सामने रूल बुक तक फाड़ दी थी.
Derek O Brien, Sanjay Singh, Raju Satav, KK Ragesh, Ripun Bora, Dola Sen, Syed Nazir Hussain and Elamaran Karim suspended for one week for unruly behaviour with the Chair: Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu pic.twitter.com/JUs9pjOXNu
— ANI (@ANI) September 21, 2020
अपोज़ीशन के इसी बर्ताव के खिलाफ भाजपा के राज्यसभा एमपीज़ ने राज्यसभा डिप्टी स्पीकर हरिवंश की मौजूदगी में हाउस के अंदर हंगामा करने वाले अपोज़ीशन मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए स्पीकर वेंकैया नायडु ने टीएमसी एमपी डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, के.के. रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम को एक हफ्ते के लिए हाउस से मुअत्तल कर दिया गया है
बता दे कि पिल पेश करते हुए मरकज़ी वज़ीरे ज़राअत (कृषि) नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश करते हुए कहा था कि इस बिल से किसानों का ज़िंदगी सुधरेगी और फसल की मुनासिब कीमत भी मिलेगी. तोमर ने कहा कि ये बिल तारीखी हैं और किसानों के ज़िंदगी में बड़े बदलाव लाने वाले हैं. इस बिल के ज़रिए से किसान अपनी फसल किसी भी जगह पर मनचाही कीमत पर बेचने के लिए आजाद होगा. इन बिलों से किसानों को महंगी फसलें उगाने का मौका मिलेगा.
वहीं इस बिल पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने चर्चा के दौरान कहा, 'पंजाब और हरियाणा के किसान समझते हैं कि ये उनकी आत्मा पर बहुत बड़ी चोट है. कांग्रेस इसे खारिज करती है. किसान का बेटा होने के नाते किसानों के डेथ वारंट पर किसी तरह साइन करने को तैयार नहीं.
Zee Salaam LIVE TV