Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam799499
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअपनी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती हैं बिट्टन दादी, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

अपनी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती हैं बिट्टन दादी, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

बिट्टन देवी  ने स्थानीय भाषा में कहा, ''हमका तनखाह देई (वृद्धा एवं विधवा पेंशन). हम वोट दौ, अब 12 बीघा खेत फेक देइत, मोदी जी को. हमें तनखाह देत है, तब हम भोजन करतैं. मोदी ने रुपया दौ, हर महीना रुपया देत, 2000 देत. अब हम 12 बीघा खेत फेक देब मोदी के नाम. हम खूब खुश हैं मोदी से.''

डिजाइन फोटो (पीएम मोदी और बिट्टन दादी)
डिजाइन फोटो (पीएम मोदी और बिट्टन दादी)

मैनपुरी: बिहार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान 'साइलेंट वोटर' की चर्चा की थी. पीएम के मुताबिक यही 'साइलेंट वोट बैंक' बीते 6 वर्षों में भाजपा की ताकत बनकर उभरा है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला वोटर्स की बात कर रहे थे, खासकर गृहिणियों की.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन: परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड

मैनपुरी की बिट्टन देवी पीएम मोदी को देना चाहती हैं अपनी जमीन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली एक ऐसी ही बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बुजुर्ग महिला का पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम भाव देख आप भी दंग रह जाएंगे. इन बुजुर्ग का नाम है बिट्टन देवी. वह अपना 12 बीघा खेत प्रधानमंत्री मोदी के नाम करने बीते बुधवार को मैनपुरी तहसील पहुंची थीं. खेत की रजिस्ट्री पीएम के नाम करने की उनकी योजना पर वकील भी हैरान रह गए.
बिट्टन देवी के दोनों बेटों ने बुढ़ापे में छोड़ दिया साथ
लोगों के समझाने के बाद भी बिट्टन देवी अपनी जिद पर अड़ी रहीं. उनका कहना था कि वह 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री मोदी के नाम करके ही मानेंगी. इसके पीछे की वजह भावुक करने वाली है. किशनी विकास खंड के चितायन गांव की रहे वाली 85 वर्षीय बिट्टन देवी ने बताया कि उनके पति पूरन लाल की मौत हो चुकी है. उनके दो बेटे हैं, लेकिन परवाह और ख्याल नहीं रखते. बिट्टन देवी के मुताबिक उनके बेटों ने उन्हें बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरे खाने को छोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से खुश हैं बिट्टन देवी
बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह सरकारी योजनाओं के सहारे ही अपना जीवन यापन कर रही हैं.  मैनपुरी तहसील में वकील कृष्णप्रताप सिंह के बस्ते पर पहुंचीं बिट्टन देवी  ने स्थानीय भाषा में कहा, ''हमका तनखाह देई (वृद्धा एवं विधवा पेंशन). हम वोट दौ, अब 12 बीघा खेत फेक देइत, मोदी जी को. हमें तनखाह देत है, तब हम भोजन करतैं. मोदी ने रुपया दौ, हर महीना रुपया देत, 2000 देत. अब हम 12 बीघा खेत फेक देब मोदी के नाम. हम खूब खुश हैं मोदी से.'' वकील कृष्णप्रताप ने यह कहकर बुजुर्ग महिला को घर भेजा कि उनकी बात उप जिलाधिकारी तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें: शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा, मस्जिदों के लाउडस्पीकरों पर लगे बैन

ये भी पढ़ें: Achievement: सिंचाई मशीन का अविष्कार, पेट्रोल-डीजल या बिजली नहीं पानी से चलेगी मशीन

LIVE TV LINK

TAGS

Trending news