)
Punjab Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक फैक्ट्री से गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में 11 लोगों की तबियत बिगड़ गई है. मामला लुधियाना के गिआसपुरा का है. मौके पर बचाव काम करने वाली एक टीम पहुंच चुकी है. बचाव काम जारी है. मौके पर डॉक्टर और एम्बुलेंस बुलाई गई है.
#WATCH | Punjab: NDRF personnel reach the spot in Giaspura area of Ludhiana where a gas leak claimed 9 lives; 11 others are hospitalised.
Local officials say that the area has been cordoned off. pic.twitter.com/BuxUEb8SCq
— ANI (@ANI) April 30, 2023
मौके पर पहुंची बचाव टीम
लुधियाना की सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट स्वाती तिवाना ने बताया है कि "यकीनन ये गैस लीक का मामला है. नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की एक टीम लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी है. 9 लोगों की मौत हुई है जबकि 11 लोग बीमार हो गए हैं." गैस कहां से लीक हुई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. NDRF टीम इसका पता लगाएगी. हमारी पहली प्रथमिकता है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके से लोगों को हटाया जाए.
ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫ਼ੈਕਟਰੀ ਦੀ ਗੈਸ ਲੀਕ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖਦਾਇਕ ਹੈ..ਪੁਲਿਸ, ਪੑਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ NDRF ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ..ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया है और पीड़ितों को मदद देने का भरोसा दिया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "लुधियाना के गिआसपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक होने वाला मामला बहुत दुखद है. मौके पर पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौजूद है. हर जरूरी मदद दी जा रही है. बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी."
इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.