Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1633080
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअमेरिकी आर्मी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 9 सिपाहियों की हुई मौत

अमेरिकी आर्मी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 9 सिपाहियों की हुई मौत

US Helicopter Crash: अमेरिका में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान आर्मी के 2 हेलीकॉपटर हादसे का शिकार हो गए हैं. हादसे में 9 आर्मी जवानों की मौत हो गई है.

अमेरिकी आर्मी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 9 सिपाहियों की हुई मौत

US Helicopter Crash: अमेरिका के केंटुकी में ट्रेनिंग मिशन के दौरान आर्मी के दो हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक हादसे का शिकार हो गए हैं. हादसे में 9 सिपाहियों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी. हेलीकॉप्टर 101वें एयरबोर्न डिविजन के थे, जिसके प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंथनी होफलर ने कहा कि नौ सैनिक मारे गए हैं.

बेस के मुताबिक दुर्घटना फोर्ट कैंपबेल के उत्तर-पश्चिम में केंटुकी के ट्रिग काउंटी में बुधवार रात करीब 10:00 बजे (0300 GMT) हुई. क्रू मेमबर एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान HH60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है.

केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियार ने ट्वीट किया कि "कल रात की दुखद घटना के बाद हमारे सैनिकों और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए फोर्ट कैंपबेल की यात्रा पर हूं." गवर्नर बेशियर ने इससे पहले ट्विटर पर कहा था कि केंटुकी पुलिस और आपातकालीन प्रबंधन मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा: "कृपया सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करें."

Add Zee News as a Preferred Source

फोर्ट कैंपबेल 101वें एयरबोर्न डिवीजन का घर है, जो अमेरिकी सेना का एकमात्र हवाई हमला डिवीजन है. इसे "स्क्रीमिंग ईगल्स" नाम दिया गया. यह अगस्त 1942 में सक्रिय हुआ और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डी-डे लैंडिंग्स और बैटल ऑफ़ द बल्ज के तौर पर मशहूर हुआ. हाल ही में इसी डिवीजन से इराक और अफगानिस्तान कार्रवाई की गई.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news