Advertisement
trendingNow1673050

कोरोना से जंग में 9 राज्य/UT को मिली बड़ी कामयाबी, नहीं है एक भी मरीज़

यूं तो मुल्क भर में कोरोना वायरस के मरीज़ों की तादाद में दिन-ब-दिन इज़ाफा देखने को मिल रहा है लेकिन मुल्क के कई सूबों से राहत भरी खबरें भी आ रही हैं. जहां पर कोरोना का खात्मा हो चुका है.

कोरोना से जंग में 9 राज्य/UT को मिली बड़ी कामयाबी, नहीं है एक भी मरीज़

नई दिल्ली: यूं तो मुल्क भर में कोरोना वायरस के मरीज़ों की तादाद में दिन-ब-दिन इज़ाफा देखने को मिल रहा है लेकिन मुल्क के कई सूबों से राहत भरी खबरें भी आ रही हैं. जहां पर कोरोना का खात्मा हो चुका है. मुल्क में इस वक्त 9 ऐसे सूबे/ मरकज़ी हुकूमत के ज़ेरे इंतेज़ाम सूबे (UT) हैं जहां पर कोरोना के नामो निशान के मिटा दिया गया है. इन सूबों की फहरिस्त में त्रिपुरा, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर एंड नागर हवेली और लक्षदीप शामिल हैं.

इन सूबों/यूटी में अब कोरोना के वायरस का एक भी मामला नहीं है. इसी बीच, मरकज़ी वज़ीरे सेहत डॉ. हर्ष वर्धन का कहना है कि हिंदुस्तान में दुनिया के मुकाबले कोरोना से अमवात शरह (मृत्यु दर) बेहतर है. हिंदुस्तान में 3.1 फ़ीसदी अमात शरह है जबकि पूरी दुनिया का 7% है. इसके अलावा मुल्क में 5913 लोग इस बीमारी से अब तक ठीक हो चुके हैं. आज तक के हालात में हिंदुस्तान में रिकवरी रेट लगातार बढ़ जा रहा है और 22% हो गया है जो कि दुनिया के दूसरे मुल्कों के मुकाबले काफी बेहतर है. 

डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया, "मुल्क के 48 जिलों में गुज़िश्ता 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया. मुल्क के 33 जिले ऐसे हैं जिनमें 21 दिन से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया. अच्छी बात यह है कि 18 जिले ऐसे हो चुके हैं जिनमें 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया. मुल्क के अंदर ही 106 मैन्युफैक्चरर्स पीपीई किट की पैदावारी कर रहे हैं. 10 मैन्युफैक्चरर्स मुल्क के में ही n95 मास्क का बनाए जा रहे हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news