Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam690830
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCorona:गुज़िश्ता 24 घंटो में सामने आए रिकॉर्ड मामले, कुल मरीज़ों की तादाद हुई 2,16,919

Corona:गुज़िश्ता 24 घंटो में सामने आए रिकॉर्ड मामले, कुल मरीज़ों की तादाद हुई 2,16,919

वज़ारेत सेहत के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9,304 मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,16,919 पहुंच गई है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामलों में इज़ाफा होता जा रहा है. गुज़िश्ता 24 घंटो में अब तक रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पहली बार 24 घंटे में आंकड़ा 9 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 260 लोगों की मौत हुई है. साथ ही रिकवरी रेट में कमी दर्ज की गई है. 

वज़ारेत सेहत के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9,304 मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,16,919 पहुंच गई है. जिनमें से 1,04,107 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,06,737 रह गई है. वहीं इस बीमारी अब तक कुल मरने वालों की बात करें तो गुज़िश्ता 24 घंटों में 260 लोगों की मौत के बात यह आंकड़ा 6,075 पहुंच गया है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news