वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9851 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 226770 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामलों में इज़ाफा होता जा रहा है. गुज़िश्ता 24 घंटो में 10 हज़ार के करीब नए मामले सामने आए हैं. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 9851 नए मामले सामने आए हैं जबकि 273 लोगों की मौत हुई है.
India reports 9,851 new #COVID19 cases & 273 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 2,26,770 including 1,10,960 active cases,1,09,462 cured/discharged/migrated and 6348 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/yGNag5tgP3
— ANI (@ANI) June 5, 2020
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9851 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 226770 पहुंच गई है. जिनमें से 1,09,462 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,10,960 रह गई है. वहीं इस बीमारी से अब तक मरने वालों की बात करें तो गुज़िश्ता 24 घंटों में 273 लोगों की मौत हुई जिसके बाद यह आंकड़ा 6348 पहुंच गया है.
Zee Salaam Live TV