Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam692660
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: 24 घंटों में सामने आए 9983 नए मरीज़, 206 की हुई मौत

Coronavirus: 24 घंटों में सामने आए 9983 नए मरीज़, 206 की हुई मौत

बता दें कि मुल्क में कोरोना वायरस के तेज़ी से बढ़ने की वजह से हिंदुस्तान सनीचर को कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह से मुतास्सिर होने वाला दुनिया का पांचवां मुल्क बन गया है

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वज़ारते सेहत के मुताबिक जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9983 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 206 लोगों की मौत हुई है. 

गुज़िश्ता 24 घंटो में 9971 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,56,611 पहुंच गई है. जिनमें से 124095 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 125381 रह गई है. वहीं इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 7135 पहुंच गई है. 

बता दें कि मुल्क में कोरोना वायरस के तेज़ी से बढ़ने की वजह से हिंदुस्तान सनीचर को कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह से मुतास्सिर होने वाला दुनिया का पांचवां मुल्क बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news