Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam750391
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP में बनेगी मुल्क की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी, CM योगी ने किया ऐलान

UP में बनेगी मुल्क की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी, CM योगी ने किया ऐलान

सीएम योगी फिल्म जगत से जुड़े दिग्गजों से सीधे बात-चीत करेंगे. वह उनसे उत्तर प्रदेश में फिल्म मेकिंग के इम्तिकानात और उससे जुड़ी बुनियादी सहूलियात तैयार करने को लेकर चर्चा करेंगे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने फिल्मों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है मुल्क को इस वक्त एक बेहतरीन फिल्म सिटी की ज़रूरत है और यह ज़िम्मेदारी हम उठाने को तैयार हैं. सीएम योगी ने कहा कि फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे का इलाका बेहतर रहेगा. यहां पर फिल्म मेकर्ज़ को अच्छी सहूलाम मुहैया कराई जाएंगी. 

योगी हुकूमत यूपी की फिल्म पॉलिसी में भी बदलाव की तैयारी कर रही है. इसके लिए फिल्म नामी फिल्म मेकर्ज़, अदाकार को बुलाया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि फिल्म सिटी में क्या सुविधाएं हों, क्या छूट मिलें, फिल्म पॉलिसी को कैसे और आकर्षक बनाएं? इस बारे में सरकार सीधे फिल्मकारों से राय लेगी. 

इसके लिए सीएम योगी फिल्म जगत से जुड़े दिग्गजों से सीधे बात-चीत करेंगे. वह उनसे उत्तर प्रदेश में फिल्म मेकिंग के इम्तिकानात और उससे जुड़ी बुनियादी सहूलियात तैयार करने को लेकर चर्चा करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news