)
गोधरा: लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे पुलिस अहलकारों पर हमले की घटनाएं मुसलसल सामने आ रही हैं. हाल ही में गुजरात के पंचमहल जिले में ऐसे ही वाकया सामने आया. यहां के गोधरा इलाके में बैरिकेडिंग करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया. पुलिस गोधरा में नए कोविड-19 मामलों के मद्देनजर इलाकों को सील करने के लिए गई थी.
पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए मुज़ाहिरीन पर टियर गैस के गोले दागे. इस हमले में एक पुलिस अहलकार घायल हो गया. पुलिस ने दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. ज़राए के मुताबिक क्वारंटीन वाले इलाके में पुलिस और रोड और बिल्डिंग विभाग की टीम बैरिकेडिंग करने पहुंची थी. मकसद था लोगों को सिक्योर करना यानि क्वारंटीन वाले इलाकों में लक्ष्मणरेखा खींचना था. जिसमें कोरोना वॉरियर्स की मदद करने के बजाय उपद्रवियों ने लॉकडाउन का मजाक बना दिया.
मकामी लोग पुलिस पर भड़क गए और उन पर पथराव कर दिया. हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस को हालात कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. बता दें
अब तक गोधरा में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं. ताजा मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने का फैसला किया. मंगल को अधिकारियों ने वार्ड नंबर तीन, छह और नौ को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का फैसला लिया है.
Gujarat:A clash broke out between police&locals in Panchmahal in Godhra last night amid #COVID19 lockdown. Leena Patil,SP says,"Barricading of containment area was being done by civic authorities&police,some locals protested&pelted stones.We used tear gas&situation under control" pic.twitter.com/I9c0b2UhS8
— ANI (@ANI) May 1, 2020
पंचमहल जिले की एसपी लीना पाटिल ने बताया कि कंटेनमेंट इलाके में पुलिस बैरिकेडिंग के लिए पहुंची, जिसको लेकर लोगों ने मुखालिफत शुरू कर दी और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि पथराव कर रहे लोगों को हटाने की कोशिश में उन पर पांच आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है जो भीड़ का हिस्सा थे. फिलहाल हालात काबू में हैं.
बता दें इससे पहले भी कोरोना वॉरियर्स पर हमले की ख़बरें मुसलसल आ रही हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी लॉक डाउन का पालन करवाने पुलिस पहुंची तो कुछ लोग घर के बाहर दिखे. और नाराज लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की गालियां और पुलिस की लाठियां छीनने की कोशिश की. इसी तरह यूपी के कानपुर और मुरादाबाद में भी सेहत कारकुनान और पुलिसवालों पर कुछ लोगों ने हमला की जानकारी सामने आई थी.
Watch Zee Salaam Live TV