)
जयपुर: राजस्थान में सियासी जंग अभी जारी है और नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. सचिन पायलट और उनके हामियों की जानिब से राजस्थान हाईकोर्ट में दाखिल की गई अर्ज़ी पर जुमा को अदालत ने 21 जुलाई (मंगल) तक के लिए रोक लगा दी है. साथ ही इस मामले की अगली समाअत अब पीर के रोज़ होगी. साथ ही अदालत ने विधायकों के खिलाफ तब तक कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात भी कही है.
बता दें कि सचिन पायलट और उनके 18 हिमायती विधायकों को गुज़िश्ता बुध को राजस्थान असेंबली के स्पीकर सीपी जोशी की जानिब से नोटिस जारी किया गया था. यह नोटिस पार्टी व्हिप की खिलाफवर्ज़ी करने पर जारी किया गया था. साथ ही जुमा तक जवाब देने को कहा था लेकिन सचिन पायलट और उनके हामी विधायक नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गए हैं.
नोटिस जारी होने के बाद राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज अविनाश पांडे ने बताया था कि कांग्रेस अराकीने असेंबली की मीटिंग में शामिल नहीं होने के लिए सचिन पायलट और पार्टी के 18 दीगर मेंबर्स को नोटिस जारी किया गया. अगर वे 2 दिनों के अंदर जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे सीएलपी से अपनी रुक्नियत वापस ले रहे हैं.
Zee Salaam Live TV