Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3039293
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअरुणाचल प्रदेश से पकड़ा गया पाक जासूस, हिलाल अहमद की गिरफ्तारी से हड़कंप

अरुणाचल प्रदेश से पकड़ा गया पाक जासूस, हिलाल अहमद की गिरफ्तारी से हड़कंप

Arunachal Pradesh Spying Case: जम्मू और कश्मीर के 26 साल के हिलाल अहमद को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक हफ़्ते में जासूसी से जुड़ी यह तीसरी गिरफ्तारी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

अरुणाचल प्रदेश से पकड़ा गया पाक जासूस, हिलाल अहमद की गिरफ्तारी से हड़कंप

Arunachal Pradesh Spying Case: अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो से जासूसी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर के एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह पिछले एक सप्ताह के भीतर जासूसी के आरोप में हुई तीसरी गिरफ्तारी बताई जा रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी हिलाल अहमद (26) के रूप में हुई है.

अधिकारियों के मुताबिक, हिलाल अहमद को 11 दिसंबर की रात करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया. आरोप है कि वह संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था. गिरफ्तारी के बाद 12 दिसंबर की सुबह हिलाल अहमद को ईटानगर पुलिस थाने को सौंप दिया गया. अब मामले की आगे की जांच ईटानगर पुलिस कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह किन लोगों के संपर्क में था और क्या इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी राज्य में सक्रिय हैं.

पश्चिमी सियांग जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कर्दक रिबा ने बताया कि हिलाल अहमद 25 नवंबर से आलो में मौजूद था। वह एक व्यापार मेले में हिस्सा लेने के लिए आया था. उसने यह मेला पापुम पारे जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए अटैंड किया था. पुलिस के मुताबिक, हिलाल अहमद के पास वैध इनर लाइन परमिट (आईएलपी) था और उसके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं. इसके बावजूद खुफिया एजेंसियों को उसके व्यवहार और गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई और उसे गिरफ्तार किया गया

Add Zee News as a Preferred Source

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि सीमावर्ती राज्यों में इस तरह की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं. फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह केवल एक व्यक्ति की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

TAGS

Trending news