)
Madhya Pradesh News: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका मकसद सिर्फ गरीबों और मजलूमों की मदद करना होता है. ऐसा ही एक नाम है 'विजय कुमार चनसोरिया'. आपको बता दें विजय पेशे से एक शिक्षक थे जिन्होंने 39 साल सेवा दी. जब वह रिटायर हुए तो अपने पीएफ और 40 लाख रुपये की ग्रेच्युटी के सभी पैसे गरीब बच्चों को दान दे दिए. विजय कुमार का सोमवार को खंडिया के एक प्राथमिक विद्यालयम में आखिरी दिन था. इसी दौरान उन्होंने इस बात का ऐलान किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय कुमार चनसोरिया का कहना है कि अपनी पत्नी और बच्चों की सहमति से उन्होंने अपनी ग्रेच्युटी औप पीएफ के पैसे गरीब छात्रों के लिए स्कूल को दान करने का फैसला किया है. विजय का कहना है दुनिया में कोई भी दुखों को कम नहीं कर सकता. लेकिन जो हो सके हमें करना चाहिए. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने रिक्शा चलाया और दूध बेचा ताकि पढ़ाई पूरी हो सके और 1983 में मैं एक शिक्षक बन गया.
आपको बता दें विजय कुमार चनसोरिया के परिववार वाले उनके इस फैसले से काफी खुश हैं. विजय बताते हैं कि जब मैंने गरीब छात्रों की मंदद की और मैंने उनके चेहरे पर खुशी देखी तो अच्छा लगा. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे पहले से ही बस चुके हैं और मैंने सभी भविष्य निधि और 40 लाख रुपये की ग्रेच्युटी राशि दान करने का फैसला किया है. पूरे परिवार ने इस फैसले का समर्थन किया है. पत्नि हेमलता और बेटी महिमा ने भी इस फैसले की सराहना की है.
विजय कुमार चनसोरिया के इस फैसले की काफी तारीफ हो रही है. लोग उनके इस कदम को काबिले तारीफ बता रहे हैं. लोगों का कहा है कि आज के वक्त में ऐसे लोगों की बेहद जरूरत है. कुछ लोगों का कहना है कि जिसने मुश्किलों पर जीत पाकर शिक्षा हासिल की हो उसी को इसकी अहमियत का अंदाजा होता है.
ZEE SALAAM LIVE TV