)
लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. ज़राए की मानें तो यूपी पुलिस ने मुख्तार का बी-वारंट तैयार कर लिया है, वहीं मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास और उमर पर 25-25 हजार रुपए का इनाम का ऐलान किया है. लखनऊ पुलिस ने मुख्तार और उसके बेटों पर यह कार्रवाई डालीबाग में सरकारी ज़मीन पर गैर कानूनी कार्रवाई कराने के मुकदमे में की है. जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने यह मुकदमा दर्ज कराया था. गैर कब्ज़े वाली ज़मीन पर बनाए गए दोनों टॉवर एलडीए ने 27 अगस्त को गिरा दिए थे और ज़मीन को अपने कब्ज़े में ले लिया था.
लेखपाल सुरजन लाल ने मुख्तार अंसारी और उनके बेटों उमर व अब्बास के खिलाफ हज़रतगंज कोतवाली में जालसाजी, साजिश रचने, जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करने के इल्ज़ाम में केस दर्ज कराया था. सुरजन लाल का इल्ज़ाम था कि जिस ज़मीन पर मुख्तार के बेटों ने टॉवर बनवाए थे, वह मोहम्मद वसीम की थी. वसीम 1952 में पाकिस्तान चले गए तो जायदाद निष्क्रांत के तौर पर दर्ज हो गई. मज़कूरा ज़मीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर मुख्तार के बेटों ने वहां कब्ज़ा करके दो टॉवर की तामीर करा ली थी. जमीन पर एक मस्जिद भी बना ली थी.
पुलिस हेडक्वार्टर से चर्चा कर लखनऊ पुलिस ने की मुख्तार और उसके बेटों पर कार्रवाई की है. कार्रवाई से पहले सीनियर अफसरों से कमिश्नर सुजीत पांडेय ने लंबी बातचीत की. फिलहाल, अब्बास और उमर पर इनाम का ऐलान होने के बाद जल्द उनकी गिरफ्तारी का इम्कान भी जताई जा रही है. हजरतगंज के एसीपी राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मुख्तार का बी वारंट तैयार है. अदालत के हुक्म के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. मुख्तार अंसारी रोपड़ जेल में बंद है.
Zee Salaam LIVE TV