)
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में अफेयर के शक में एक ख़ातून ने दूसरी ख़ातून का चाक़ू से गला काट कर बेरहमी से क़त्ल कर दिया. इस वारदात से इलाक़े में दहशत फैल गई है. क़ातिला ख़ातून को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है.
क्या था मामला:-
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में रहने वाली पूजा की शादी 5 साल पहले उरई में रहने वाले रोहित सोनी से हुई थी पर रोहित के परिवार के जुल्म के सबब पूजा शौहर के साथ अपने मायके राठ में रह रही थी. उसकी 3 साल की एक बेटी भी है. पड़ोस में रहने वाली कृष्ण कुमार की अहलिया सीमा को पूजा पर शक रहता था कि पूजा उसके शौहर कृष्ण कुमार से बात करती है और उसके शौहर कृष्ण कुमार से अफेयर है. इसको लेकर सीमा कई बार पूजा से लड़ाई भी कर चुकी थी. मंगल को दिन में जब पूजा अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पॉर्लर जा रही थी कि तभी सीमा ने पूजा पर हमला कर, उसकी गर्दन चाकू से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. दिन दहाड़े हुए इस क़त्लकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
क़त्ल के बाद क़ातिला का बयान:-
एसपी ने बताया कि मुल्ज़िम ख़ातून का कहना है कि मक़तूल ख़ातून उसके बारे में गलत बोला करती थी इस लिए उसने पूजा को मार दिया है...क़त्ल के बाद पुलिस ने मुल्ज़िम खातून को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस वाक्या से मक़तूल के कुनबे में कोहराम मच गया है. सिर्फ शौहर से अफेयर के शक में कोई ख़ातून इतनी बेरहम हो कर दूसरी ख़ातून का चाकू से गला काट कर क़त्ल भी कर सकती है, इस बात ने लोगों को दहला कर रख दिया है.
Zee Salaam LIVE TV