Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1577000

Bihar: बच्चा पैदा होने के तुरंत बाद युवती एग्जाम देने पहुंची; किस्सा सुन आप भी देंगे हिम्मत को दाद

Bihar News: बिहार से एक हैरानी भरा मामला सामने आया है. यहां एक रुक्मिणी नाम की महिला बच्चा पैदा करने के कुछ देर बाद ही अपना साइंस का एग्जाम देने स्कूल पहुंच गई. सोशल मीडिया पर इस महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Bihar: बच्चा पैदा होने के तुरंत बाद युवती एग्जाम देने पहुंची; किस्सा सुन आप भी देंगे हिम्मत को दाद

Bihar News: बिहार उस राज्य का नाम है जिस जगह से भारत को खूब आईएएस और आईपीएस ऑफिसर मिलते हैं. ऐसा कहा जाता है कि बिहार में रहने वाले लोग बड़े महनती और जुझारू होते हैं. इसी बात को साबित करती हैं 22 साल की रुक्मिणी नाम की एक महिला. जिसे एग्जाम देने से डिलीवरी का दर्द भी नहीं रोक सका. रुकमणी बिहार के बांका जिला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है. 

बच्चा पैदा होने के बाद दिया साइंस का एग्जाम

रुक्मिणी कुमारी ने सुबह बच्चे को जन्म दिया और तीन घंटे बाद एग्जाम देने चली गईं. ड्रिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर पवन कुमार कहते हैं- "घटना साबित करती है कि महिलाओं की शिक्षा पर सरकार के जोर को बड़ी प्रतिध्वनि मिली है। रुक्मिणी, जो अनुसूचित जाति से हैं, सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं,"

वहीं रुक्मिणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "मंगलवार से जब मैंने अपना मैथ्स का पेपर लिखा था तब से कुछ परेशानी हो रही थी. मैं अगले दिन होने वाले साइंस के पेपर को लेकर उत्साहित थी. लेकिन, मुझे देर रात अस्पताल ले जाना पड़ा. सुबह 6 बजे, मेरी बेटा हुआ." रुक्मिणी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा बड़े होकर अच्छी पढ़ाई करे और नाम कमाए. "तो, मैं उसके लिए एक बुरा उदाहरण नहीं बनना चाहती हूं"

Add Zee News as a Preferred Source

हॉस्पिटल स्टाफ ने की मदद

डॉक्टर ने इस मामले को लेकर कहा- "हमने शुरू में रुक्मिणी को समझाने की कोशिश की कि वह एग्जाम छोड़ दें, क्योंकि बच्चे के जन्म ने उनकी सेहत पर बुरी तरह असर डाला था. लेकिन वह अड़ी रहीं. इसलिए, हमने एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और आपात स्थिति में उसकी सहायता के लिए कुछ पैरामेडिक्स की प्रतिनियुक्ति की."

रुक्मणी कहती हैं- मेरा साइंस का पेपर अच्छा गया है, मुझे अंच्छे नंबर मिलने ती उम्मीद है. डॉक्टर भोला नाथ ने कहा कि उन्हें राहत मिली है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news